+91 8779003617 wcsfindia1ngo@gmail.com Mon-Sat: 9:00 AM - 5:00 PM
स्वस्थ महिला, स्वस्थ समाज — WCSF CharitySpirit Foundation महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए निरंतर कार्यरत है। महिला हिंसा के विरुद्ध एकजुट हों — WCSF CharitySpirit Foundation महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए सतत जागरूकता अभियान चला रही है। 12A and 80G Permanent Registered NGO | Donate with Tax Benefits |

WCSF CHARITYSPIRIT FOUNDATION

"Government of India Recognized Non-Profit Organization"

कर्रा, खूंटी में उद्यम पंजीकरण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कर्रा (खूंटी)। उद्योग विभाग, खूंटी एवं WCSF CharitySpirit Foundation के संयुक्त तत्वावधान में कर्रा प्रखंड, खूंटी ज़िले में उद्यम पंजीकरण सह जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं, युवाओं, स्वयं सहायता समूहों एवं छोटे दुकानदारों को उद्यमिता से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना रहा।


इस कार्यक्रम में कुल 150 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान 50 प्रतिभागियों का ऑन-द-स्पॉट उद्यम आधार पंजीकरण सफलतापूर्वक किया गया, जबकि शेष प्रतिभागियों से आवश्यक दस्तावेज़ प्राप्त कर लिए गए हैं, ताकि आगामी प्रक्रिया में उनका पंजीकरण शीघ्र पूरा किया जा सके।

कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक (DDM), मुख्यमंत्री लघु कुटीर उद्योग बोर्ड एवं उद्योग विभाग के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। नाबार्ड के डीडीएम ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में उद्यम पंजीकरण की महत्वपूर्ण भूमिका है और सही मार्गदर्शन व बैंकिंग सहयोग से महिलाएँ एवं छोटे उद्यमी स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन कर सकते हैं।

WCSF CharitySpirit Foundation की ओर से राज्य समन्वयक सुश्री प्रियंका कुमारी, संस्था के संस्थापक श्री जितेंद्र कुमार वर्मा, प्रखंड समन्वयक सुश्री ऐलन गुड़िया एवं सुश्री शशि देवी, कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री जयचिंता गुड़िया तथा पंचायत महिला मित्र सुश्री रेखा देवी, सुश्री हेलेन बैक, सुश्री दसमि बारा एवं सुश्री प्रीति कश्यप की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम में स्वागत मंडली का नेतृत्व सुश्री हेलेन बैक ने किया। साथ ही कर्रा प्रखंड के सभी पंचायतों की पंचायत महिला मित्रों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

WCSF CharitySpirit Foundation ने जानकारी दी कि उद्यम पंजीकरण के उपरांत संस्था प्रतिभागियों के साथ निरंतर जुड़ी रहेगी और उन्हें व्यवसाय मार्गदर्शन, डिजिटल मार्केटिंग, BillMart एवं अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं एवं बैंकिंग सहायता से लिंक करने का कार्य करेगी।

इस प्रकार के कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, उद्यमिता विकास एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त पहल के रूप में सामने आ रहे हैं।





Share this article: