+91 8779003617 wcsfindia1ngo@gmail.com Mon-Sat: 9:00 AM - 5:00 PM
स्वस्थ महिला, स्वस्थ समाज — WCSF CharitySpirit Foundation महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए निरंतर कार्यरत है।•महिला हिंसा के विरुद्ध एकजुट हों — WCSF CharitySpirit Foundation महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए सतत जागरूकता अभियान चला रही है।•12A and 80G Permanent Registered NGO | Donate with Tax Benefits |•स्वस्थ महिला, स्वस्थ समाज — WCSF CharitySpirit Foundation महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए निरंतर कार्यरत है।•महिला हिंसा के विरुद्ध एकजुट हों — WCSF CharitySpirit Foundation महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए सतत जागरूकता अभियान चला रही है।•12A and 80G Permanent Registered NGO | Donate with Tax Benefits |•स्वस्थ महिला, स्वस्थ समाज — WCSF CharitySpirit Foundation महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए निरंतर कार्यरत है।•महिला हिंसा के विरुद्ध एकजुट हों — WCSF CharitySpirit Foundation महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए सतत जागरूकता अभियान चला रही है।•12A and 80G Permanent Registered NGO | Donate with Tax Benefits |•स्वस्थ महिला, स्वस्थ समाज — WCSF CharitySpirit Foundation महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए निरंतर कार्यरत है।•महिला हिंसा के विरुद्ध एकजुट हों — WCSF CharitySpirit Foundation महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए सतत जागरूकता अभियान चला रही है।•12A and 80G Permanent Registered NGO | Donate with Tax Benefits |•

WCSF CHARITYSPIRIT FOUNDATION

"Government of India Recognized Non-Profit Organization"

बेरमो में WCSF CharitySpirit Foundation की महत्वपूर्ण बैठक, महिला स्वास्थ्य, कैंसर जागरूकता एवं आजीविका विकास पर बनी कार्ययोजना

WCSF CharitySpirit Foundation द्वारा बेरमो पश्चिमी पंचायत भवन में बेरमो एवं नावाडीह प्रखंड की पंचायत महिला मित्रों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला स्वास्थ्य, गर्भाशय, स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर जागरूकता, कृषि विकास, आजीविका संवर्धन एवं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना तैयार की गई। लगभग 100 प्रतिभागियों ने बैठक में सक्रिय भागीदारी की।


बोकारो जिले के बेरमो प्रखंड अंतर्गत बेरमो पश्चिमी पंचायत भवन में WCSF CharitySpirit Foundation द्वारा बेरमो एवं नावाडीह प्रखंड की पंचायत महिला मित्रों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संस्था द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक एवं विकासात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा करना तथा आगामी कार्ययोजना को प्रभावी रूप से लागू करने की रणनीति तैयार करना था।

बैठक की अध्यक्षता जिला समन्वयक श्री संजीत कुमार ने की। इस अवसर पर बेरमो प्रखंड समन्वयक पूजा कुमारी, प्रखंड समन्वयक सुरेन्द्र प्रजापति सहित दोनों प्रखंडों की पंचायत महिला मित्रों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में लगभग 100 प्रतिभागियों की सक्रिय उपस्थिति रही।

बैठक में महिला स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गर्भाशय, स्तन एवं सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर जागरूकता अभियान को पूरे बोकारो जिले में और अधिक प्रभावी एवं व्यापक स्तर पर संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया। अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं किशोरियों को कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों, नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार तथा बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

इसके साथ ही बैठक में महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण आजीविका संवर्धन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। किसानों को वैज्ञानिक, प्राकृतिक एवं जैविक खेती से जोड़ने, उन्नत बीजों के उपयोग, सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन तथा कृषि आधारित स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए आगामी योजनाओं पर चर्चा हुई।

महिलाओं एवं युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी एवं वेलनेस, कंप्यूटर शिक्षा, उद्यमिता विकास एवं अन्य कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों को दोनों प्रखंडों में व्यापक स्तर पर संचालित करने का निर्णय लिया गया। संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध स्थानीय संसाधनों और प्रतिभाओं को अवसरों से जोड़कर परिवारों की आय बढ़ाने तथा युवाओं और महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर विकसित करना है।

बैठक के दौरान महावीर रविदास, काजल कुमारी, गुलाबी देवी, संगीता कुमारी, किरण कुमारी, सोनिया कुमारी, मुन्नी कुमारी, सुनीता कुमारी एवं खुशबू कुमारी सहित दोनों प्रखंडों की पंचायत महिला मित्रों ने अपने-अपने क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों एवं अनुभवों को साझा किया। सभी पंचायत महिला मित्रों ने संस्था की योजनाओं एवं जागरूकता अभियानों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि पंचायत महिला मित्र ग्रामीण स्तर पर महिलाओं, किशोरियों, किसानों एवं युवाओं के साथ सीधे जुड़कर जागरूकता एवं विकास कार्यक्रमों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

WCSF CharitySpirit Foundation शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कैंसर जागरूकता, कौशल विकास, कृषि उन्नयन, आजीविका संवर्धन एवं सामाजिक जागरूकता के माध्यम से ग्रामीण समुदायों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

हमारा संकल्प — हर महिला स्वस्थ, हर परिवार सशक्त, हर गांव आत्मनिर्भर।
Share this article: