रोजगार मेले में WCSF CharitySpirit Foundation ने सक्रिय सहभागिता निभाई। संस्था की ओर से पंचायत महिला मित्र, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, सिलाई शिक्षिका, ब्यूटीशियन, वेब डिज़ाइनर एवं फार्मासिस्ट जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया के दौरान कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से योग्यता एवं अनुभव के आधार पर 20 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। अंतिम चरण में 4 अभ्यर्थियों को ऑन-द-स्पॉट ऑफर लेटर प्रदान किए गए।
चयनित अभ्यर्थियों को ये ऑफर लेटर खूंटी जिला परिषद, उपसमाहर्ता खूंटी (AC) एवं डीडीसी श्री आलोक कुमार के कर-कमलों द्वारा प्रदान किए गए, जिससे आयोजन की गरिमा, पारदर्शिता और विश्वसनीयता और अधिक सुदृढ़ हुई।
रोजगार मेले के दौरान WCSF CharitySpirit Foundation की HR टीम से ऐलिन गुड़िया एवं जयचिंता गुड़िया की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने अभ्यर्थियों के पंजीकरण, साक्षात्कार, दस्तावेज़ सत्यापन तथा चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में सक्रिय भूमिका निभाई और उम्मीदवारों को संस्था के उद्देश्यों व कार्यक्षेत्र की विस्तृत जानकारी दी।
WCSF CharitySpirit Foundation का उद्देश्य ग्रामीण एवं वंचित समुदायों के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन के माध्यम से सतत सामाजिक परिवर्तन लाना है। संस्था का मानना है कि रोजगार केवल आय का साधन नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव है। यह एक दिवसीय रोजगार मेला न केवल चयनित अभ्यर्थियों के लिए नए अवसर लेकर आया, बल्कि जिले के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायी संदेश भी बना।
खूंटी। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में खूंटी जिले में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया गया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं एवं महिलाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा।