+91 8779003617 wcsfindia1ngo@gmail.com Mon-Sat: 9:00 AM - 5:00 PM
स्वस्थ महिला, स्वस्थ समाज — WCSF CharitySpirit Foundation महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए निरंतर कार्यरत है।•महिला हिंसा के विरुद्ध एकजुट हों — WCSF CharitySpirit Foundation महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए सतत जागरूकता अभियान चला रही है।•12A and 80G Permanent Registered NGO | Donate with Tax Benefits |•स्वस्थ महिला, स्वस्थ समाज — WCSF CharitySpirit Foundation महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए निरंतर कार्यरत है।•महिला हिंसा के विरुद्ध एकजुट हों — WCSF CharitySpirit Foundation महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए सतत जागरूकता अभियान चला रही है।•12A and 80G Permanent Registered NGO | Donate with Tax Benefits |•स्वस्थ महिला, स्वस्थ समाज — WCSF CharitySpirit Foundation महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए निरंतर कार्यरत है।•महिला हिंसा के विरुद्ध एकजुट हों — WCSF CharitySpirit Foundation महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए सतत जागरूकता अभियान चला रही है।•12A and 80G Permanent Registered NGO | Donate with Tax Benefits |•स्वस्थ महिला, स्वस्थ समाज — WCSF CharitySpirit Foundation महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए निरंतर कार्यरत है।•महिला हिंसा के विरुद्ध एकजुट हों — WCSF CharitySpirit Foundation महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए सतत जागरूकता अभियान चला रही है।•12A and 80G Permanent Registered NGO | Donate with Tax Benefits |•

WCSF CHARITYSPIRIT FOUNDATION

"Government of India Recognized Non-Profit Organization"

‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत चांपी गांव में कृषक प्रशिक्षण एवं बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित, 200 किसानों ने लिया भाग

खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड अंतर्गत चांपी गांव में WCSF CharitySpirit Foundation द्वारा ICAR–पलांडू, रांची के सहयोग से ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 किसानों को वैज्ञानिक खेती, फसल विविधीकरण, मृदा स्वास्थ्य, जल संरक्षण एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई तथा विभिन्न उन्नत बीजों का निःशुल्क वितरण किया गया।


खेत बचाओ अभियान | वैज्ञानिक खेती – समृद्ध किसान – आत्मनिर्भर गांव

खूंटी, झारखंड: किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ने, खेती की लागत को कम करने, उत्पादन बढ़ाने तथा कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से WCSF CharitySpirit Foundation द्वारा खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड अंतर्गत चांपी गांव में “खेत बचाओ अभियान” के तहत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण, जागरूकता एवं बीज वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), पलांडू, रांची के सहयोग से किया गया, जिसमें क्षेत्र के लगभग 200 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक खेती, संतुलित पोषण प्रबंधन, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण, जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम में ICAR–पलांडू के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र कुमार यादव सहित कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को विभिन्न कृषि विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। वैज्ञानिकों ने बताया कि वैज्ञानिक एवं संतुलित कृषि पद्धतियों को अपनाकर किसान खेती की लागत कम करने के साथ-साथ उत्पादन और आय में वृद्धि कर सकते हैं।

प्रशिक्षण के दौरान किसानों को धान, दलहन, तिलहन एवं सब्जी फसलों की उन्नत खेती, संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, कीट एवं रोग प्रबंधन, जल संरक्षण, फसल चक्र तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों को ध्यान में रखते हुए टिकाऊ एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि परंपरागत कृषि ज्ञान के साथ आधुनिक तकनीकों का समन्वय किसानों की उत्पादकता और आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

उन्नत बीजों का निःशुल्क वितरण

कार्यक्रम के दौरान किसानों के बीच विभिन्न उन्नत एवं गुणवत्तापूर्ण बीजों का भी निःशुल्क वितरण किया गया। किसानों को धान, सोयाबीन, उड़द, खीरा, कद्दू, लाल भाजी, गांधारी साग, लाल भंडारी साग, मिर्च, टमाटर, बैंगन एवं धनिया सहित विभिन्न फसलों और सब्जियों के बीज उपलब्ध कराए गए।

बीज वितरण का उद्देश्य किसानों को खरीफ एवं सब्जी उत्पादन के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना तथा फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना है, जिससे ग्रामीण परिवार कृषि के माध्यम से अतिरिक्त आय के अवसर विकसित कर सकें।

इस अवसर पर WCSF CharitySpirit Foundation के संस्थापक श्री जितेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य किसानों को केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें वैज्ञानिक जानकारी, आधुनिक कृषि तकनीकों, प्रशिक्षण, बाजार एवं सरकारी योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाना है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में WCSF CharitySpirit Foundation द्वारा झारखंड के विभिन्न ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में इसी प्रकार के कृषक प्रशिक्षण, जागरूकता, बीज वितरण एवं कृषि विकास कार्यक्रमों का विस्तार किया जाएगा।

कार्यक्रम में संस्था की स्टेट कोऑर्डिनेटर सुश्री प्रियंका कुमारी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने किसानों को WCSF CharitySpirit Foundation द्वारा संचालित विभिन्न कृषि विकास, महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन एवं ग्रामीण विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर अपनी आय बढ़ाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के अंत में किसानों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए WCSF CharitySpirit Foundation एवं ICAR–पलांडू के कृषि वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया। किसानों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से उन्हें खेती की नई तकनीकों, फसल प्रबंधन एवं बेहतर उत्पादन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है, जिससे वे अपनी कृषि गतिविधियों को अधिक लाभकारी बना सकते हैं।

WCSF CharitySpirit Foundation का संकल्प है — खेत बचे, किसान बढ़े, खेती समृद्ध हो और गांव आत्मनिर्भर बने।

साथ मिलकर बनाएं — वैज्ञानिक किसान, समृद्ध गांव और आत्मनिर्भर झारखंड।
Share this article: