+91 8779003617 wcsfindia1ngo@gmail.com Mon-Sat: 9:00 AM - 5:00 PM
स्वस्थ महिला, स्वस्थ समाज — WCSF CharitySpirit Foundation महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए निरंतर कार्यरत है। महिला हिंसा के विरुद्ध एकजुट हों — WCSF CharitySpirit Foundation महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए सतत जागरूकता अभियान चला रही है। 12A and 80G Permanent Registered NGO | Donate with Tax Benefits |

WCSF CHARITYSPIRIT FOUNDATION

"Government of India Recognized Non-Profit Organization"

सिमडेगा में उद्यमिता पंजीकरण शिविर का सफल आयोजन

सिमडेगा में उद्यमिता पंजीकरण शिविर का सफल आयोजन


सिमडेगा में झारखंड सरकार के उद्योग विभाग और झारखंड औद्योगिक अवसंरचना विकास निगम (JIIDCO) द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूर्वी टेगरा पंचायत भवन में उद्यमिता पंजीकरण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के नवोदित और मौजूदा उद्यमियों को MSME इकाइयों के लाभ, पंजीकरण प्रक्रिया, सरकारी योजनाओं और उद्योग स्थापना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ उपलब्ध कराना था। इस दौरान 21 उद्यमियों का ऑन–स्पॉट MSME ऑनलाइन पंजीकरण भी किया गया, जिसे जिले में औपचारिक MSME इकाइयों की संख्या बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और किसानों को स्व-रोज़गार एवं व्यवसाय शुरू करने के विभिन्न अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
WCSF CharitySpirit Foundation ने भी युवाओं को व्यवसाय प्रशिक्षण, मेंटरशिप और वित्तीय मार्गदर्शन प्रदान कर सहयोग दिया।

लगभग 100 प्रतिभागियों ने शिविर में भाग लिया और MSME इकाइयों के माध्यम से रोजगार सृजन की संभावनाओं पर जानकारी प्राप्त की। पंचायत प्रतिनिधियों ने इसे ग्रामीण आर्थिक विकास की दिशा में सराहनीय पहल बताया।
Share this article:
Subscribe to Newsletter

Get the latest news and updates directly in your inbox.